शक्करपारे / गटौरी

Richa prajapati @cook_13011990
शक्करपारे / गटौरी
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले मैदा को छान ले और उसमे नमक और वनस्पति तेल डालकर अच्छी तरह मिला ले।
- 2
मोयम इतनी होनी चाहिए के मैदा को हाथ मे डालकर मुट्ठी बाधे तो बंध जाए।
- 3
अब थोडा थोडा पानी डालकर कडा आटा गुंथे । अब उसकी एक लोई ले और मोटा बेले।
- 4
अब उसे छोटे वर्गाकार मे काट ले ।अब तेल गरम करे और धीमी आंच पर तल ले इसी प्रकार सभी को.बेल कर चौकोर काट ले और तल ले।
- 5
अब एक कडाही मे चीनी और आधा कटोरी पानी डालकर एक तार की चाशनी बना ले और इलायची पाउडर डालकर सभी गटौरी डालकर चलाते रहे।
- 6
जब चीनी शक्करपारे मे पूरी तरह से कवर कर ले। अब शक्करपारे सर्व करने के लिए तैयार है ठंडा होने पर किसी एयरटाइट डब्बे मे स्टोर कर सकते है।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/13911261









कमैंट्स (3)