कढ़ी फरा (kadhi fara recipe in Hindi)

#tyohar
आप सभी को धनतेरस की बधाइयां
आज धनतेरस के दिन मेरे ससुर जी का जन्मदिन रहता है तो हमारे यहां हर धनतेरस पर यही स्पेशल फूड बनता है। कढ़ी -फरा ये एक पारम्परिक व्यंजन है जो चने की दाल से बनाया जाता है।
इसके साथ मीठी पूरी भी बनाते हैं, जिसकी पिक मैं लेना भूल गई।
आज की स्पेशल थाली में मैंने कढ़ी फरा, गुलगुले, फरा के लड्डू और मीठी पूरी बनाई।
कढ़ी फरा (kadhi fara recipe in Hindi)
#tyohar
आप सभी को धनतेरस की बधाइयां
आज धनतेरस के दिन मेरे ससुर जी का जन्मदिन रहता है तो हमारे यहां हर धनतेरस पर यही स्पेशल फूड बनता है। कढ़ी -फरा ये एक पारम्परिक व्यंजन है जो चने की दाल से बनाया जाता है।
इसके साथ मीठी पूरी भी बनाते हैं, जिसकी पिक मैं लेना भूल गई।
आज की स्पेशल थाली में मैंने कढ़ी फरा, गुलगुले, फरा के लड्डू और मीठी पूरी बनाई।
कुकिंग निर्देश
- 1
फरा ---चने की दाल को 5-6 घंटे के लिए भिगो कर छलनी पर निकाल लें और 15-20 मिनट तक छलनी पर ही छोड़ दें या किसी कपड़े पर फैला दें।
- 2
फिर मिक्सी में बिना पानी के हल्का दरदरा पीस लें।(अगर जरूरत लगे तो 1-2 स्पून पानी मिलाकर पीस लें) आटा को ड्राई रोस्ट करें और ठंडा करें। तब तक बड़े पतीले में ज्यादा सा पानी उबलने रखें। पिसी हुई दाल में जीरा, नमक, तेल और सिका हुआ आटा मिक्स करें।
- 3
अब दाल वाले मिश्रण को हाथ में लेकर अंगूठे को अंदर की साइड करके राउंड करते हुए लंबा रोल करें और बंद करें। अंदर की तरफ पोले रहते हैं(चित्रानुसार) उबलते हुए पानी में डालते जाएं।10-15 मिनट बाद फरे ऊपर तलने लगेंगे।
- 4
अब इसमें से दाल का एक दाना निकाल कर प्रैस करके देखें अगर अच्छे से प्रैस हो जाए तो फारे निकाल लें और ३-४ टुकड़ों में काट लें। और ठंडा करके चूर कर मिक्सी में पीस लें।
- 5
अब एक कढ़ाही में फरा डालकर घी मिलाकर मीडियम फ्लेम पर हल्का ब्राउन कलर आने तक भूनें। लगातार चलाते हुए भूनें।
- 6
1 या 2 फरों को लंबा काट कर गैस पर शेक कर घी में डूबो दें।
- 7
कढ़ी --- बेसन में हल्दी और साइट्रिक एसिड मिलाकर पानी से पतला घोल लें। पैन में तेल गरम करके इसमें मेथी दाना डालकर बेसन का घोल डालकर बॉइल आने तक लगातार चलाते रहें।
- 8
अब लो फ्लेम करके नमक मिलाएं और 10-15 मिनट तक खदकने दें। तब तक मूंग की दाल को मिक्सी में बारीक पीस कर नमक मिलाकर अच्छे से फेंट लें।
- 9
कढ़ाही में तेल गरम करके इसमें छोटी छोटी पकौड़ियां तल कर निकाल लें। कढ़ी की फ्लेम ऑफ कर दें और पकौड़ियां मिला दें। तड़का पैन में तेल गरम करके इसमें सूखी लाल मिर्च, धनिया पाउडर और रेड चिली पाउडर डालकर कढ़ी में मिलाएं।
- 10
अब कढ़ी फरा को साथ में सर्व करें।
- 11
कढ़ी को एक बार टेस्ट करके अपने अकॉर्डिंग मसाले मिक्स करें।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़





























कमैंट्स (6)