मटर मशरूम (Matar mushroom recipe in Hindi)

मटर मशरूम (Matar mushroom recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले आप मशरूम को अच्छे से धो कर काट ले | अगर आप फरोज़ेन मटर यूज़ कर रहे हो उनको पानी में डाल कर रख दे | फिर आप प्याज़, लहसुन, अदरक, टमाटर और हरी मिर्च को काट ले |
- 2
अब आप फ्राई पैन ले | उसमें आप ऑयल डाल कर मेडियम फ्लेम पर गर्म करें |फिर आप इसमें प्याज़ डाल कर 2 मिनट तक भुने | फिर आप इसमें लहसुन, अदरक और हरी मिर्च डाल कर भुने | फिर आप इसमें टमाटर और नमक डाल कर 3-5 मिनट तक भुने |
- 3
फिर आप भुने हुए प्याज़ और टमाटर को ठंडा होने के लिए रख दे | फिर आप इनको ग्रैंडेर में डाल कर ग्रैंड करके प्योर बना ले |
- 4
अब आप एक कड़ाई /फ्राई पैन ले |उसमें ऑयल डाल कर मेडियम फ्लेम पर गर्म करें |फिर आप उसमें खड़े मसले डाल कर भून ले | फिर आप उसमें प्योर, हल्दी, नमक, देगी मिर्च और लाल मिर्च डाल कर मिला ले | 4-5 मिनट तक अच्छे से पका ले |फिर आप इसमें मटर, दही, गर्म मसाला और धनिया पाउडर डाल कर 5 मिनट तक भून ले |
- 5
अब आप इसमें मशरूम डाल कर 5-7 मिनट तक मेडियम फ्लेम पर पकाएं |
- 6
आपके मटर मशरूम बन कर त्यार है |आप इसे गरमा गर्म चुपाती और राइस के साथ खा सकते है |😋
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़


















कमैंट्स (6)