राजस्थानी मेथीदाना मिर्ची(Rajasthani methidana mirchi recipe in Hindi)

Bhawana Bhagwani @cook_26858206
राजस्थानी मेथीदाना मिर्ची(Rajasthani methidana mirchi recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले मिर्च को काटकर नमक लगाकर आधे घंटे के लिए छोड़ देंगे और दानामेथी को गर्म पानी मे उबाल देंगे ।
- 2
दानामेथी को 3 या 4 बार पानी बदलकर उबालेंगे ताकि उसका कड़वापन निकल जाए।
- 3
फिर मिर्च को अच्छी तरह धोकर उसका पानी निकाल देंगे फिर कढ़ाई में सरसों का तेल गर्म करके उसमें हींग,सौंफ, जीरा,राई, कूटकर डाल देंगे
- 4
ओर हल्दी डालकर जल्दी से दानामेथी दाल देंगे ।फिर हरी मिर्च डालकर उसमे नमक, लाल मिर्च, धनिया,ओर अमचूर डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर देंगे ।
- 5
ओर थोड़ा सा पानी डालकर धीमी आंच पर 5 मिनट तक पकने के लिए रख देंगे तैयार है आपकी दानामेथी वाली मिर्ची
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/14218407













कमैंट्स