तिल गुड़ लड्डू(Til gud ka Laddu recipre in Hindi)

तिल गुड़ लड्डू(Til gud ka Laddu recipre in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
तिल को अच्छी तरह साफ कर लीजिये। एक पैन लेकर गरम कीजिये, मीडियम आग पर, लगातार चलाते हुये, तिल को हल्के ब्राउन होने तक(तिल हाथ से मसले तो चूरा होने लगे) भून लीजिये. तिल बहुत जल्दी जल जाते हैं, ध्यान रहे कि तिल जले नहीं, जलने पर इनका स्वाद कड़वा हो जायेगा। भुने तिल को एक प्लेट में निकालकर थोड़ा सा ठंडा कर लीजिए।
- 2
भुने तिल से आधे तिल हल्का सा कूट लीजिये या मिक्सी से हल्का सा चलाकर दरदरा कर लीजिये। साबुत और हल्के कुटे तिल मिला दीजिये।
- 3
गुड़ को तोड़कर छोटे छोटे टुकड़े कर लीजिये। पैन में एक चम्मच घी डालकर गरम कीजिये, गुड़ के टुकड़े डालिये और बिलकुल धीमी आग पर गुड़ को पिघला लीजिये, गुड़ पिघलने पर आग तुरन्त बन्द कर दीजिये। बादाम काट लीजिए।
- 4
गुड़ के जरा से ठंडा होने के बाद इसमें भुने कुटे हुये तिल अच्छी तरह मिलाइये।फिर, इसमें काजू बादाम औरइलायची का पाउडर भी मिक्स कर दीजिए। गुड़ तिल के लड्डू बनाने का मिश्रण तैयार है। इसे कढ़ाई से एक प्लेट में निकाल लीजिए और जरा सा ठंडा होने दीजिए।
- 5
हाथ को घी लगाकर चिकना कीजिये, मिश्रण से थोड़ा थोड़ा मिश्रण, लगभग एक टेबल स्पून उठाइये (लड्डू गरम मिश्रण से ही बनाने पड़ते हैं, मिश्रण ठंडा होने पर जमने लगता है और लड्डू बनाना मुश्किल होता है)। गोल लड्डू बनाकर थाली में लगाइये, सारे मिश्रण से लड्डू बनाकर थाली में लगा लीजिये। तिल गुड़ लड्डू तैयार है।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़









कमैंट्स (18)