पनीर टिक्का नान्ज़ा विथ मखनी सॉस(Paneer tikka with makhani gravy recipe in Hindi)

#dec
पनीर टिक्का नान्ज़ा विद मखनी सॉस नान और पिज़्ज़ा का एक संयोजन है। यह एक लाजवाब रेसिपी है। आपको घर पर इसे जरूर ट्राई करना चाहिए।
पनीर टिक्का नान्ज़ा विथ मखनी सॉस(Paneer tikka with makhani gravy recipe in Hindi)
#dec
पनीर टिक्का नान्ज़ा विद मखनी सॉस नान और पिज़्ज़ा का एक संयोजन है। यह एक लाजवाब रेसिपी है। आपको घर पर इसे जरूर ट्राई करना चाहिए।
कुकिंग निर्देश
- 1
मखनी सॉस बनाने के लिए एक पैन में 1 टेबलस्पून तेल डालें जब तेल गरम हो जाए तब इसमें एक टी स्पून जीरा और तीन हरी इलायची और एक तेज पत्ता डालकर 1 मिनट तक भूने। अब इसमें दो प्याज़ स्लाइस किए हुए और चार-पांच साबुत कश्मीरी लाल मिर्च डाल दें। अब इसे 1-2 मिनट तक चलाते हुए पकाएं।
- 2
अब इसमें 10-12 लहसुन की कलियां, अदरक का टुकड़ा और कटे हुए टमाटर डाल दे फिर इसमें एक चौथाई टीस्पून हल्दी पाउडर, 1 टीस्पून शक्कर, 1 टीस्पून गरम मसाला, 1 टीस्पून कसूरी मेथी, 10-12 काजू, 2 टेबलस्पून मक्खन और स्वाद अनुसार नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएं। अब दो कप पानी डालकर ढक कर इसे 15 मिनट के लिए पकने दें। अब गैस बंद कर दें और इसे ठंडा होने दें। जब यह ठंडा हो जाए तो इससे तेजपत्ता हटा दें और एक मिक्सर जार में डालकर बारीक पेस्ट बना लें। हमारा मखनी सॉस तैयार है।
- 3
नान बनाने के लिए दो कप मैदा लें उसमें एक टीस्पून शक्कर, आधा टीस्पून बेकिंग सोडा, एक चौथाई टीस्पून नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएं अब इसमें एक चौथाई कप दही डालें और पानी की सहायता से इसका नरम आटा लगाएं। अब इसमें एक टेबलस्पून तेल डाल कर 10-12 मिनट तक अच्छी तरह गूथें। इसे गीले कपड़े से ढककर 1 घंटे के लिए रख दें।
- 4
आप एक बाउल में 1 टेबलस्पून सरसों का तेल डालें। अब इसमें 2 टीस्पून कश्मीरी लाल मिर्च का पाउडर डालकर अच्छी तरह मिलाएं। अब इसमें 1 टीस्पून जिंजर गार्लिक पेस्ट, 1 टेबलस्पून धनिया पाउडर, 1 टीस्पून जीरा पाउडर, आधा टीस्पून हल्दी पाउडर, 1 टीस्पून अमचूर पाउडर, आधा टीस्पून काला नमक, 1 टीस्पून कसूरी मेथी, 1 टीस्पून गरम मसाला, नमक स्वाद अनुसार डालकर अच्छी तरह मिलाएं अब इसमें आधा कप हंग कर्ड और एक टेबलस्पून बारीक कटे हुए बारी कटे हुए हरे धनिए के पत्ते डालकर फिर से अच्छी तरह मिलाएं।
- 5
इसमें चौकोर टुकड़ों में कटा हुआ पनीर, प्याज और शिमला मिर्च डालकर अच्छी तरह मिलाएं मसाला सब में अच्छी तरह कोट हो जाना चाहिए। इस मिश्रण को मेरीनेट करने के लिए आधे घंटे के लिए फ्रिज में रख दीजिए। एक नॉन स्टिक तवा गरम कीजिए उसमें एक टेबलस्पून ऑयल डालें और पनीर प्याज़ और शिमला मिर्च के टुकड़ों को रख दीजिए। इसको पलट पलट कर चारों तरफ से भूरा होने तक शेक लीजिए। हमारा पनीर टिक्का तैयार है।
- 6
गार्लिक डिप बनाने के लिए एक कप दही लीजिए इसमें एक चौथाई कप मयोनीज़, 1 टीस्पून गार्लिक पेस्ट, एक चौथाई चम्मच काली मिर्च का पाउडर, स्वाद अनुसार नमक, 2 टेबलस्पून बारीक कटा हुआ हरा धनिया डालकर मिलाएं और इसे फ्रिज में रख कर ठंडा कर लें। हमारी गार्लिक डिप तैयार है।
- 7
नान बनाने के लिए हमने जो आटा लगा कर रखा था उसकी एक बड़े नींबू के आकार की चिकनी लोई बनाकर तैयार करें। अब इसे सूखे आटे में लपेटकर नान के आकार का बेल ले। अब इसमें एक साइड पर पानी लगाएं और एक गर्म लोहे के तवे पर इसे डाल दे पानी लगा हुआ साइड नीचे की तरफ रखें और इसे उंगलियों की सहायता से दबा दें। जब यह नीचे से पकना शुरू हो जाए तो तवे को उल्टा करके आंच पर सेंक ले जब यह दोनों साइड अच्छे से पक जाए तो इसको तवे से निकाल लें। हमारा बेसिक नान तैयार है।
- 8
अब नान पर मखनी सॉस लगाएं। घिसी हुई मोज़रेला चीज़ डालें। लंबाई में कटी हुई शिमला मिर्च और प्याज़ रखें। पनीर टिक्का रखें, ऊपर से बारीक कटा हुआ ताजा हरा धनिया और हरे प्याज़ के पत्ते डालें। नान्ज़ा को 250 डिग्री सेल्सियस पर 5 मिनट के लिए बेक करें। नान्ज़ा जब बेक हो जाए तो इसे बाहर निकालें और गार्लिक डिप डालकर सर्व करें।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़















कमैंट्स (16)