छोले टिक्की (chole tikki reicpe in Hindi)

#2021#1st recipe
आज मैंने बनाई है छोले टिक्की की रेसिपी इसे बनाना बड़ा ही आसान हैं और ये कहने में बड़ी ही चटपटी लगती हैं अभी तो ठंड़ीयों का भी मौसम चल रहा हैं और इस मौसम में इसे गरम-गरम खाने का मज़ा ही कुछ और हैं तो चलिए आप बनाइये इस रेसिपी को और एन्जॉय कीजिए

कुकिंग निर्देश
- 1
मसालेदार छोले बनाने के लिए सबसे पहले छोलो को उबालकर उसे ठंडा कर लें अब टमाटर, हरी मिर्च और अदरक को मिक्सी में पीसकर उसका पेस्ट बना ले।
- 2
अब गैस पर कढ़ाई चढ़ाए उसमें तेल डालकर गरम होने दे फिर उसमे जीरा, टमाटर की प्यूरी और सारे मसाले डालकर उसे अच्छे से पकने दे।
- 3
अब उबले हुए छोलों को अच्छे से मैश कर-कर उस कढ़ाई में इन मैश करें हुए छोलों को उस कढ़ाई में डाल दें अब हमारे मसालेदार छोले तैयार।
- 4
क्रिस्पी टिक्की बनाने के लिए सबसे पहले आलू को छील के मैश कर ले फिर उसमे मटर, अरारोठ और सारे मसाले डालकर उसे भी अच्छे से मैश कर-कर उसकी गोल - गोल टिक्कियां बनाकर गैस पर कढ़ाई चढ़ाये और उसमे तेल डालकर उन टिक्कियों को उसमे डालकर फ्राई कर ले अब हमारी क्रिस्पी टिक्की तैयार।
- 5
अब एक बाउल मे टिक्की, छोले, कटे हुए प्याज़ और ऊपर से खूब सारी धनिया पत्ती डाल दे अब हमारी छोले टिक्की तैयार अब इसे परोसे।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (7)