तिल की चिक्की(Til ki chikki recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले तिल को साफ करके कढाई मे तिल को सूखा ही भून लें। लगभग 10- 15 मिनट तक।
- 2
अब कढाई फिर से गैस पर चढाए और उसमे 2 चम्मच देशी घी डालें और उसमें चीनी डालें ।थोडी़ देर मे चीनी पीघलने लगेगी,चीनी को बराबर चलाते रहना है जब चीनी पूरी तरह से पीघल जाए तब तिल को डाल दे। और जल्दी जल्दी मिलाए ताकी चीनी जमने ना पाए।और एक थाली मे पहले से ही घी लगाकर रखे हुए थे उसमे तिल को जमा दें।और ठंडा होने से पहले बेलन मे घी लगाकर तिल को पतला बेल ले और चाकू से काट लें। ठंडा होने पर इसे निकाल ले ।कुरकुरे तिल की चीक्की का आनंद उठाऐ।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/14414250









कमैंट्स