मेथी मलाई (methi malai recipe in Hindi)

#Hara मेथी सर्दियों मे आसानी से मिल जाती है और इसका हम कई तरह से सब्जी,पूरी,पुलाव और पराठे मे उपयोग करते है।ये सब्जी वो भी आसानी से खा लेते है जिन्हें मेथी नहीं पंसद है।
मेथी मलाई (methi malai recipe in Hindi)
#Hara मेथी सर्दियों मे आसानी से मिल जाती है और इसका हम कई तरह से सब्जी,पूरी,पुलाव और पराठे मे उपयोग करते है।ये सब्जी वो भी आसानी से खा लेते है जिन्हें मेथी नहीं पंसद है।
कुकिंग निर्देश
- 1
मटर को ब्लांच कर ले और ठंडे पानी मे डाल दे।
- 2
आधा चम्मच घी कढाई मे डालकर मेथी को भून ले और निकाल ले।हरी मिर्च को बीच से चीरा लगा ले।
- 3
टमाटर,लहसुन और अदरक काटकर पेस्ट कर ले और मलाई को भी मिला ले।
- 4
अब बचा घी कढाई मे डाले और एक बडा़ चम्मच तेल डाले गर्म होने पर उसमे जीरा,तेज पत्ता, इलायची और दालचीनी डाले।
- 5
अब इसमे प्याज़ और कश्मीरी मिर्च डाले एक मिनट बाद इसमे हरी मिर्च,धनिया, हल्दी, मिर्च पा. और आधा गर्म मसाला डाले।
- 6
अब टमाटर का पेस्ट डाले और भून ले जब मसाला तेल छोड़ने लगे तो मलाई और मटर डालकर 5 मिनट भून ले।फिर मेथी डाले और 5 मिनट और भूने।
- 7
अब इसमे नमक और एक गिलास पानी डाले और तेज आंच पर उबाल ले।और अपनी पंसद के हिसाब से गाढ़ा कर ले।और इसे रोटी या पराठे के साथ परोसे।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़





















कमैंट्स (2)