गाजर सूजी की बर्फी(Gajar suji ki barfi recipe in Hindi)

#Jan3
गाजर के हलवा तो हमेशा ही खाते है गाजर की बर्फी भी एक बार मेरी रेसिपी से ज़रूर बनाये, बच्चों से लेकर बड़ो तक सबको बहुत पसंद आएँगी। तों शुरू करते है बनाना बेहद आसान और स्वादिष्ट गाजर सूजी की बर्फी |
गाजर सूजी की बर्फी(Gajar suji ki barfi recipe in Hindi)
#Jan3
गाजर के हलवा तो हमेशा ही खाते है गाजर की बर्फी भी एक बार मेरी रेसिपी से ज़रूर बनाये, बच्चों से लेकर बड़ो तक सबको बहुत पसंद आएँगी। तों शुरू करते है बनाना बेहद आसान और स्वादिष्ट गाजर सूजी की बर्फी |
कुकिंग निर्देश
- 1
गाजर को क़दूकस कर लेंगे।
- 2
गैस पर एक कड़ाई रखेंगे और सूजी को ड्राई रोस्ट कर लेंगे। उसके बाद एक कटोरी मे निकाल लेंगे।
- 3
अब उसी कड़ाई को फिर से गैस पर रखेंगे और उसमे 2 स्पून देसी घी डालकर गरम करेंगे जब घी गरम हो जाए तब कसी हुई गाजर मिला देंगे। और गाजर को अच्छे से भून लेंगे।
- 4
जब गाजर अच्छे से भून जाए तब उसमे गरम दूध मिला देंगे। 2 मिनट लिड लगा कर रख देंगे, जब गाजर अच्छे से सॉफ्ट हो जाए, फिर उसमे चीनी मिला देंगे। लो फ्लेम पर चीनी के साथ गाजर को अच्छे से पकाएंगे। जब चीनी पानी छोड़ने लगे उस टाइम भुनी हुई सूजी को मिला देंगे। अच्छे से सबको भून लेंगे, फिर इसमें इलायची पाउडर और मिल्क पाउडर मिला देंगे। लीड लगा कर 5 मिनट. तक अच्छे से पका लेंगे। जब तक बर्फी जमने की कंसिस्टेंसी मे ना आ जाए, जब कड़ाई छोड़ने लगे, उस स्टेज पर गैस को बंद कर देंगे।
- 5
अब हम प्लेट को ग्रीस कर लेंगे। ड्राई फ्रूट्स को बारीक़ कट कर लेंगे |
- 6
कड़ाई मे से गाजर को निकालकर इसे ग्रीस की हुई प्लेट पर फैला देंगे और अपने पसंद के ड्राई फ्रूट्स से सजा देंगे। इसको एक घंटा सेट होने के लिए रख देंगे ।
- 7
1 घंटा बाद सेट हो गयी है, अपनी पसंद की बर्फी की शेप मे कट कर लेंगे, लीजिये तैयार है गाजर सूजी की शानदार बेहद ही स्वादिष्ट बर्फी।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़











कमैंट्स (2)