रेड सॉस पास्ता (red sauce pasta recipe in Hindi)

रेड सॉस पास्ता (red sauce pasta recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
टमाटर, लहसुन, प्याज को बारीक काट लें।
- 2
एक कढ़ाई में बटर और तेल डालकर गर्म करें। अब इसमें कटे हुए प्याज़ और लहसुन डालकर 2 से 3 मिनट के लिए भूनें।
- 3
फिर इसमें कटे हुए टमाटर और खड़ी लाल मिर्च डालें, इसे मिक्स करें, साथ ही इसमें दो चम्मच पानी भी डालें। इसे कम आंच पर 4 से 5 मिनट के लिए पकाएं, लगातार चलाते रहें।
- 4
अब इसमें नमक, रेड चिल्ली फ्लेक्स, टोमेटो सॉस और ओरिगैनो डाले तथा अच्छे से मिक्स करें। आवश्यकतानुसार एक से दो चम्मच और पानी डालें तथा लगातार चलाते हुए इसे मैश करें। रेड सॉस तैयार है।
- 5
अंत में तैयार रेड सॉस में उबली हुई मैकरॉनी पास्ता डालें इसे धीमें हाथों से रेड सॉस के साथ मिक्स करें।
- 6
गैस बंद करें। सर्विस बोल में निकालें। बेसिल लीव्स के साथ सजाकर गरमागरम सर्व करें।
- 7
नोट:- यह रेड सॉस बहुत ही स्पाइसी होता है। बच्चों के लिए बनाने से पहले मिर्च का ध्यान रखें।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़













कमैंट्स