आलू सोयाबीन की रसीली सब्जी(Aloo soyabeen ki raseeli sabzi recipe in hindi)

#march1.सोयाबीन की सब्जी खाने में बेहद स्वादिष्ट और पौष्टिक होती हैं।ये लीवर और पेट संबंधी बीमारियों में रामबाण का काम करती है।तो चलिए हम इसे बनाते है।
आलू सोयाबीन की रसीली सब्जी(Aloo soyabeen ki raseeli sabzi recipe in hindi)
#march1.सोयाबीन की सब्जी खाने में बेहद स्वादिष्ट और पौष्टिक होती हैं।ये लीवर और पेट संबंधी बीमारियों में रामबाण का काम करती है।तो चलिए हम इसे बनाते है।
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले एक बड़े से कटोरे मे एक गिलास पानी डाल के गेस पर चढ़ा दे जब उबाल आ जाए तब सोयाबीन डाल के ५ मिनट मिडियम आंच पर पकने दे।फिर गेस बंद कर दे ओर पानी सोयाबीन को ठंडा होने दे।
- 2
अब प्याज़ और हरी मिर्च को मिक्सी जार मे डाल कर बारीक पीस ले।फिर किसी प्लेट में निकाल कर जार मे टमाटर को भी पीस ले।
- 3
अब कड़ाही मे सरसो का तेल डाल के गर्म करे फिर उबले आलू को छील के छोटे छोटे टुकड़े कर के तेल में डाले ओर सुनहरा होने तक फ्राई करे ओर प्लेट मे निकाल ले। सोयाबीन को पानी से निचोड़ के निकाल ले ओर इसे भी तेल में डाल के सुनहरा होने तक फ्राई करे।ओर किसी प्लेट में निकाल ले।
- 4
अब कड़ाही मे फिर से ४ चमच तेल डाल के गर्म करे और जीरा डाल के चटकने दे फिर प्याज, अदरक लहसुन का पेस्ट और स्वादानुसार नमक डाल के प्याज़ को सुनहरा होने तक चलाए (नमक डालने से प्याज़ जल्दी सुनहरा हो जाता है)फिर टमाटर डाल के २ मिनट ढक दें।
- 5
फिर टमाटर में धनिया पाउडर,हल्दी पाउडर, डाल के तब तक भूने जब तक तेल ऊपर न दिखने लगे।फिर टमाटर में गरम मसाला ओर कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर डाल के एक मिनट तक भुन ले फिर फ्राई आलू और सोयाबीन को डाल के अच्छे से मिला ले ओर धीमी आंच पर दो मिनट तक चलाते हुए भूने।फिर आवश्यकतानुसार पानी डाल कर सब्जी को ५ मिनट मिडियम आंच पर ढक कर पकने दे।फिर धनीया की पत्ती डाल कर गेस को बंद कर दे।
- 6
अब हमारी आलू सोयाबीन की रसीली सब्जी बनकर बिलकुल तयार है इसे चावल,रोटी,पराठा के साथ सभी को सर्व करे।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़













कमैंट्स (7)