कुकिंग निर्देश
- 1
एक कड़ाही में तेल गर्म करें ।
- 2
एक बर्तन में ब्रेड के टुकड़ो को लें अब इसमें 1/4 चम्मच लहसुन पेस्ट, चुटकी भर लाल मिर्च पाउडर,थोड़ी सी हल्दी पाउडर और नमक डालकर मिलाए।
- 3
गर्म किए हुए तेल में धीमी आँच पर दोनों तरफ से सुनहरा होने तक तल कर निकाल लें।
- 4
बचे हुए तेल में मेथी दाना और तेजपत्ता डालें और चटकने दें अब इसमें सारे मसाले को डालकर अच्छी तरह से भून लें, फिर इसमें टमाटर पेस्ट डालें और भून कर आवश्यकतानुसार पानी डालकर मिलाए।
- 5
जब ये अच्छी तरह से पक जाए तो इसमें तले हुए ब्रेड डालें और 1 मिनट पकाए फिर उतार लें।
- 6
गरमागरम ब्रेड की सब्ज़ी बनकर तैयार है इसे चावल या, रोटी के साथ परोसें।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/14730235














कमैंट्स (2)