ढक्कन पूआ (ढकनेसर)(dhakkan pua recipe in hindi)

#AsahiKaseiIndia
#No oil recipes .
#ebook2021
#week10
#Zero oil recepies
हमारे बिहार और झारखंड प्रांत में ढकनेसर स्वीट डेजर्ट के रूप में बनाया जाता हैं ।इसकी मुख्य विशेषता यह है कि इसमें किसी भी प्रकार की घी या तेल का इस्तेमाल बनाने में नहीं किया जाता है और बहुत ही स्वादिष्ट और दूध और मेवा डले होने के कारण पौष्टिकता से भरपूर होता है ।ढककर पकाने के कारण जालीदार बनता है और गाढे दूध में डूबा होने के कारण खाने पर दूध गुड़ का सोंधापन बहुत ही अलग स्वाद देता है ।यह बहुत ही पौराणिक और ग्रामीण क्षेत्रों में बनने वाली व्यंजनों में से एक हैं जिसके स्वाद ने मुझे इसे बनाने पर मजबूर किया है ।जिसे मै आप सब के साथ शेयर कर रही हूं ।आप सब भी बनाए और खाएं ।

कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले चावल को धोकर भिगोकर5 - 6 घंटे के लिए रख दें फिर चावल को मिक्सी में पीस लें और 2 घंटे के लिए ढककर रखें।फिर दूध को उबालेंऔर धीमी आंच पर गाढा़ (आधा) होने तक पकाएं ।
- 2
फिर दूध में इलायची पाउडर, चीनी और गुड़ डाल कर घुलने तक पकाएं फिर गैस बंद कर दें ।फिर ननस्टीक पैन को गर्म करें और चावल के पेस्ट को फेंट लें और वेकिंग पाउडर डालकर मिला लें ।फिर चावल के पेस्ट को तवा पर चम्मच से डालें और अपने आप फैलने दें ।
- 3
फिर ढक्कन से ढककर 1 मिनट तक पकनें दे और निकाल लें ।इसे दुसरे साइड नहीं पकाने हैं ।यह जाली दार बन जाता है । जिससे दूध मे डालने पर दूध आब्जर्व कर लेता है
।सभी पुआ को इसी प्रकार बनाए । - 4
अब इसे तैयार दूध में डालकर 1घंटे के लिए रखें ।यह दूध को सोख लेता है और फुल जाता हैं ।
- 5
फिर कटें. मेवा डाल दें और सर्व करें ।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (11)