कटहल की मसालेदार सब्जी(KATHAL KI MASELEDAR RECIPE IN HINDI)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले हम कटहल को छीलकर धोकर साफ कर लेगे और छलनी मे निकाल कर रख ले
- 2
कढाई मे तेल डालकर गैस पर गर्म होने को रख देगे गर्म तेल मे कटहल को डालकर फ्राई कर एक प्लेट मे निकाल कर रख लेगे
- 3
अब एक मिक्सर जार मे प्याज़ लहसुन, अदरक और हरी मिर्च डालकर पीस ले
- 4
कुकर मे तेल डालकर गैस पर गर्म होने को रख देऔर उसमे हींग और जीरा डालकर चटकाए फिर तैयार पेस्ट डालकर चलाए फिर सभी मसाले एक कटोरी मे भिगोकर मिलाए
- 5
मसाला भुन जाए तब कटहल डालकर दो तीन मिनट तक चलाए फिर आवश्यकतानुसार पानी मिलाकर नमक स्वादानुसार डालकर ढक्कन बन्द कर देऔर दो सीटी आने पर गैस बन्द कर दे
- 6
ढक्कन खुल जाए तब गरम मसाला डाल कर एक मिनट गैस पर होने दे
- 7
लीजिए गर्मागर्म गर्मागर्म मसालेदार कटहल बनकर तैयार है एक बाउल मे निकाल कर हरी धनिया से गारनिश करे और इसे रोटी या पराठे के साथ सर्व करिए
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/15250174




कमैंट्स (9)