कढ़ी (kadhi recipe in Hindi)

#cwsj
कढ़ी राजस्थान में प्रायः सभी घरों में बनाई जाती है और सभी का बनाने का तरीका अलग अलग होता है। आज मैं आपको कूकर में कढ़ी बनाने की विधि बता रही हूं
कढ़ी (kadhi recipe in Hindi)
#cwsj
कढ़ी राजस्थान में प्रायः सभी घरों में बनाई जाती है और सभी का बनाने का तरीका अलग अलग होता है। आज मैं आपको कूकर में कढ़ी बनाने की विधि बता रही हूं
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले मिक्सी में बेसन, दही, नमक, मिर्च, हल्दी, मेथी, काला नमक और थोड़ा पानी डालकर फेंट लें
- 2
अब कुकर में 1 चम्मच घी डालकर गरम करें और जीरा डाल कर भूरा होने तक रखें अब गैस हल्की करके उसमें आधा कटोरी पानी डालकर उबाल लें
- 3
जब पानी में उबाल आ जाये तब इसमें बेसन का घोल डाल कर हिलाते हुए फिर से उबाल आने दें अब कुकर का ढक्कन बंद कर दें और कम आंच पर 5 मिनट तक पकाएं। 2 सीटी आने पर गैस बंद कर दें
- 4
अब एक छोटी कड़ाही में 1 चम्मच घी डालकर गरम करें और जीरा और राई डालें और 1 चम्मच लाल मिर्च व करी पत्ता डाल कर तड़का तैयार करें
- 5
कढ़ी में ऊपर से तड़का डालकर सर्व करें
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़




कमैंट्स (2)