गोभी आलू मसाला (Gobi aloo masala recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सारी सब्जियों को साफ कर के कट कर के रख ले, अदरक हरी मिर्च को भी बारीक कट कर ले।।
- 2
एक कड़ाई में ऑयल डालकर गरम करे अब इसमें हींग,जीरा, हल्दी पाउडर डालकर जीरा चटका ले जीरा चटकने पर कटा हुआ इसमे हरी मिर्च, अदरक,टमाटर डाल दे और टमाटर को साफ्ट होने तक पकाएं टमाटर के सॉफ्ट हो जाने पर इसमें कटा हुआ आलू,गोभी डाल दें और अच्छे से मिक्स कर दें अब इसमें स्वादानुसार नमक डालकर थोड़ा सा पानी डाल दें और एक बार मिक्स कर दें ।अब गोभी और आलू के सॉफ्ट होने तक पका लें।
- 3
जब गोभी और आलू सॉफ्ट हो जाए तो इसमें सारे मसाले,ओर थोडासा हरा धनिया डालकर हल्के हाथों से मिक्स करें और 2 मिनट चलाते हुए भून लें ताकि हमारा मसाला अच्छे से सब्जी पर कोटहो जाए अब लास्ट में थोड़ा सा हरा धनिया डालकर गैस बंद करें रेडी है आलू गोभी मसाला.।
- 4
इसे रोटी पराठे के साथ सर्व करें यह खाने में बहुत सब्जी टेस्टी लगती है और बनाना भी बहुत आसान है।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़








कमैंट्स (16)