फलाहारी साबूदाने का उपमा (falahari sabudana ka upma recipe in Hindi)
Sweta Seth @Sweta618
फलाहारी साबूदाने का उपमा (falahari sabudana ka upma recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले 250 ग्राम साबूदाने को 4 से 5 घंटे के लिए पानी में भिगोकर फूलने के लिए रख देंगे.
- 2
अब हरी सब्जियां शिमला मिर्च,गाजर चुकंदर,आलू टमाटर,हरी धनिया पत्ती, सभी को बारीक बारीक काट लेंगे.
- 3
एक पेन लेकर उसे गर्म करेंगे उसमें शुद्ध घी डालेंगे. अब उसमें कटी हुई हरी सब्जियों को डालकर मध्यम आंच पर धीरे-धीरे सुनहरा होने तक भून लेंगे.
- 4
अब उसमें भीगे हुए साबूदाने को पानी से निकालकर उसमें मिला देंगे.उसके बाद उसमें सेंधा नमक,काली मिर्च पाउडर डाल कर अच्छे से मिक्स कर देंगे,उसमें ऊपर से हरी धनिया डालकर गार्निश करेंगे,आपका फलाहारी साबूदाना उपमा तैयार है.
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/15602467





कमैंट्स (2)