काजू कतली (kaju katli recipe in Hindi)

#nvd
काजू कतली बहुत ही लोकप्रिय मिठाई है जो किसी भी शुभ अवसर पर तीज त्यौहार या समारोहों में बनाईं जाती है । इसे आप व्रत में भी खा सकते हैं । बहुत कम समय में झटपट से तैयार हो जाती है । माता रानी के भोग प्रसाद के लिए मैंने आज काजू कतली बनाई है ।

कुकिंग निर्देश
- 1
सभी आवश्यक सामग्री को निकाल ले ।
- 2
काजू को मिक्सर में महीन पीस कर पाउडर बन लें और छान ले ।
- 3
एक पैन में चीनी और पानी डालकर चीनी को घुलने तक चलते रहे ।
- 4
जब चीनी घुल जाएं और इसमें उबाल आने लगे तो इसमें काजू पाउडर मिला ले । और धीमे आंच पर पर चलते हुए पकाए ।
- 5
जब मिश्रण गाढ़ा होने लगे तो इसमें गुलाब जल मिला दे । और लगतार चलाते रहे ।
- 6
जब मिश्रण तली छोडने लगे तो इसमें घी मिला ले और मिश्रण को इकट्ठा कर ले । घी लग कर मिश्रण को बटर पेपर पर निकाल ले । इसमें चांदी की वर्क और केसर लगा कर बेलन से पतला बेल ले अपनी पसंद के अनुसार इसकी मोटाई रखे । 1/2 घंटे तक ठंडा होने दें और फिर डायमंड आकार में काट लें ।
- 7
- 8
स्वादिष्ट काजू कतली तैयार है माता रानी को भोग लगाए और प्रसाद सभी में बांटे ।
- 9
कम समय में स्वादिस्ट मिठाई तैयार है इसे बनाएं और सभी को खिलाये । स्वादिस्ट काजू कतली का आनंद लीजिए ।
- 10
- 11
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (27)