भटूरे (bhature recipe in Hindi)
#2022#W6
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले एक परात में मैदा को छान कर लेंगे फिर इसमें दूध और नमक, चीनी डालकर अच्छे से मिक्स करेंगे।
- 2
अब थोड़ा-थोड़ा पानी आवश्यकतानुसार डालकर मैदा को खूब अच्छे से गूंथेगे और दो चम्मच रिफाइंड डालकर परात मैं मैदा को खूब उलट-पलटकर पटक कर 5 से 6 मिनट खूब गूथंग। जिससे मैदा में खमीर उठ जाए।
- 3
भटूरे की मैदा को परात में प्लेट से ढककर 15 से 20 मिनट रख देंगे। 20 मिनट बाद दो चम्मच रिफाइंड डालकर 5 मिनट फिर से मैदा को पटक कर अच्छे से लोच लगाएंगे।
- 4
फुल फ्लेम पर कढ़ाई में तेल डाल कर हाथ से लोई तोड़कर चकले पर बेलकर गरम कढ़ाई में भटूरे को तलेगें।
- 5
इस प्रकार क्रिस्पी, फूले फूले भटूरे बनकर तैयार है।
गरमा गरम छोले और प्याज़ के साथ सर्व करेंगे।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/15817120




कमैंट्स (3)