ग्रिल्ड चिकन इन ओवन (grilled chicken in oven recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
चिकन को मैरिनेट करने के लिए पेस्ट बना लें उसके लिए एक बाउल में दही ले और उसमें सारे मसाले(चाट मसाले को छोड़कर), नमक और 1/2 नींबू का रस डाल कर अच्छी तरह से मिला लें इस पेस्ट में 2 चम्मच तेल भी मिला लें।
- 2
चिकन लेग पीस को अच्छी तरह से धो कर साफ़ कर लें और उस पर कट्स लगा ले ताकि अच्छी तरह से मैरिनेट हो सके । अब तैयार किया हुआ दही का पेस्ट चिकन लेग पीस कर अच्छी तरह से रब करके लगा दे और इसे मैरिनेट होने के लिए 2 घंटे के लिए फ्रिज में रख दें।
- 3
2 घंटे बाद इसे ग्रीस की हुई ओवन ट्रे में रखे और 10 मिनट के लिए 180 डिग्री पर ग्रिल कर लें और फिर पलट कर और 10 मिनट ग्रिल करे या फिर जब तब चिकन लेग अच्छे से न पक जाए। ओवन में से निकाल कर इस पर ब्रश से बटर लगाएं अपर से चाट मसाला डाले और नींबू निचोड़ कर गरम गरम ही खाएं। इसे आप धनिया पुदीना की चटनी के साथ सर्व करे और घर पर बने ग्रिल्ड चिकन के मज़े ले।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़







कमैंट्स