मोमोज की चटनी (momos ki chutney recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
इस टमाटर की चटनी को बनाने के लिए सबसे पहले टमाटर को अच्छे से धो कर इसके बीच में कट लगा देंगे।
- 2
अब एक बाउल में इसको डाल कर इस में लाल मिर्च को भी डाल कर १ कप पानी डाल देंगे। अब इसको ३-४ मिनट तक उबलने दे।
- 3
टमाटर जब अच्छे से उबल जाए तब इसको पानी से निकाल कर ठंडा होने दे।अब एक मिक्सर जार में लहसुन, टमाटर,अदरक और लाल मिर्च को डाल कर अच्छे से पीस लेंगे।
- 4
अब टमाटर की चटनी को किसी कटोरी में निकाल कर इस में नमक और सिरका डाल कर मिक्स कर देंगे। इसको डालने से चटनी खट्टी हो जाती है।
- 5
अब इस चटनी को आप मोमोज के साथ सर्व करे। ये बहुत ही स्वादिष्ट लगती है।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/15916505






कमैंट्स