मावा गुलाब जामुन (mawa gulab jamun recipe in Hindi)

#ws4
अगर यह कहा जाएं कि गुलाब जामुन भारत की सबसे फेमस मिठाई हैं तो यह अतिश्योक्ति नहीं होगा. यह इतनी स्वादिष्ट और रसीली होती हैं कि हर कोई इसका दीवाना होता हैं.इसे देखते ही मुँह में पानी आ जाता हैं.इसकी लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता हैं कि यह आपको देश क़े हर प्रान्त के कोने में देखने को मिल जाएंगी.
वैसे तो गुलाब जामुन सूजी, मिल्कपावडर, ब्रेड, आटा और आलू से भी बनता हैं पर आज मैंने इसके पारंपरिक रूप में मावा से बनाया हैं.

कुकिंग निर्देश
- 1
चाशनी बनाने के लिए•••••
चाशनी के लिए एक बर्तन में चीनी और पानी डालकर गैस पर धीमी आंच में रख दीजिये. चीनी के घुलने तक इसे एक बड़े चम्मच की सहायता से चलाते रहिये. - 2
जब चीनी घुल जाएं तो आंच तेज करके चाशनी को उबाल लीजिये..अब चाशनी में दूध मिलाकर, उसे तेज आंच पर ही उबलने दीजिये. चाशनी में केसर क़े धागे डाल दीजिये.चाशनी को थोड़ा गाढ़ा होने तक पकाते रहे. एक चम्मच की सहायता से चाशनी लेकर उसे उंगली से चिपका कर देखें. यदि एक तार बनने लगे तो गैस बंद कर दीजिये नहीं तो थोड़ी ढेर और पकाएं और फिर चेक कर लीजिए.
- 3
इसके बाद चाशनी को एक छलनी से छान कर, फिर से गैस पर रख कर चाशनी में पिसी हुई इलायची मिलाकर एक मिनट तक पका लीजिये.अब गैस को ऑफ कर दीजिये.जरुरत क़े हिसाब से गुलाब जल मिला लेंगे.
- 4
गुलाब जामुन क़े लिए ••••••
सबसे पहले एक थाली में मावा लेंगे.मावे को हाथ से अच्छी तरह मैश कर लेंगे.मावे में गुठलियां नहीं पड़नी चाहिए.अब मावे में बेकिंग सोडा और मैदा मिलाकर गूंद लेंगे.
जब मावा-मैदा का मिश्रण अच्छी तरह गुंद कर तैयार हो जाए, तो इसको हम एक बराबर के छोटे -छोटे बॉल में बांट लेंगे और बॉल्स बना लेंगे. - 5
अब गैस पर एक कड़ाही में घी गर्म करें. इसमें हम छोटी सी आटे की गोली डाल कर फ्लेम चेक कर लेंगे फिर आंच धीमी करके घी में गुलाब जामुन बॉल्स डालकर गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राई करेंगे. जब घी ठंडा होने लगे तो कड़ाही में बॉल्स डालने से पहले आंच तेज करके घी गरम कर लेंगे और फिर गैस धीमी करके गुलाब जामुन फ़्रॉय कर इन्हें एक प्लेट में निकाल कर रख लेंगे.
- 6
अब तैयार गुलाब जामुन को चाशनी में डाल दीजिये.1/2 से 1घंटे में गुलाब जामुन चाशनी को अच्छी तरह सोख लेगा और खाने लायक हो जायेगा.
- 7
हमारा स्वादिष्ट मावा गुलाब जामुन रेडी हैं. इसे बादाम से गारनिश कीजिये.
- 8
नोट •••••
मावा गुलाब जामुन को कई दिनों तक स्टोर कर खा सकते हैं.
शीर्ष पर खोजें
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (56)