खट्टा मीठा पोहा (Khatta meetha poha recipe in Hindi)

#JMC
#week3
ये खट्टा मीठा पोहा मैंने मेरे जीजाजी से सीखा है, उनके यहां जब भी पोहा बनता है तो बड़ी कढ़ाही भर कर बनता है जिसे बच्चे और बड़े सभी बड़े चाव से दिन भर खाते हैं। लेकिन अगर कभी दीदी ने पोहा बनाया तो कोई भी उतना पसंद नहीं करता जितना जीजाजी के हाथ का बना पसंद करते हैं।
उनकी ये रेसिपी इतनी सिंपल है जिसमें ना आलू ना प्याज़ और ना ही कोई सब्जी डालते हैं सिर्फ हरी मिर्च और करी पत्ता से ही बहुत टेस्टी पोहा बनाते हैं और इसके लिए मोटा पोहा यूज करते हैं। मेरे पास मोटा पोहा नही था तो मैंने नॉर्मल पोहा से ही इसे बनाया है।
जीजाजी के हाथ का बना पोहा कोई एक बार खा ले तो उसका स्वाद कभी नहीं भूलता।मैंने भी इसे उनकी रेसिपी की तरह ही बनाया है लेकिन जो स्वाद जीजाजी के बने पोहे में है, मैं तो बस उसके नजदीक ही पहुंच पाई हूं। इसके साथ वो बेसन के खारे (भोपाल स्पेशल बेसन के सेव) सर्व करते हैं, मैंने भुजिया के साथ सर्व किया है।

कुकिंग निर्देश
- 1
पोहा को 3-4 बार पानी से अच्छी तरह धो लें और छलनी पर निकाल कर पंखे के नीचे 1/2 घंटे के लिए रख दें जिससे पोहा का एक्स्ट्रा पानी निकल जाए। तब तक हरी मिर्च और धनिया को काट लें।
- 2
अब पोहा में नमक, शक्कर और नींबूका रस डालकर हल्के हाथों से मिलाएं। कढ़ाही में तेल गरम करके इसमें राई, सौंफ, हरी मिर्च और करी पत्ता डालकर तड़काएं।
- 3
अब हल्दी पाउडर मिलाकर पोहा डालें और धीरे धीरे हल्के हाथों से मिक्स करें। हरा धनिया डालकर मिलाएं और गरम गरम भुजिया या बेसन के सेव के साथ सर्व करें।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (5)