मटर गोभी की सब्जी (Matar Gobhi ki sabzi recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले गोभी को बारीक बारीक काटकर दो से तीन पानी में धो लेंगे।
फिर मटर को छीलकर दानों धो लेंगे।
अदरक और हरी मिर्च को धोकर बारीक बारीक काट लेंगे अब गैस पर कढ़ाई में तेल गर्म करके हींग और जीरा चटका कर हरी मिर्च और अदरक को भूनेंगे। अब सारे मसाले, मटर डालकर अच्छे से भूनेंगे। - 2
अब गोभी डाल कर अच्छे से सबको मिक्स करेंगे। अब सब्जी को 2 से 3 मिनट अच्छे से चलाएंगे जब तक उसका तेल ना छूट जाए।
अब प्लेट से ढक कर 4 से 5 मिनट लो फ्लेम पर पकायेंगे। - 3
अब सब्जी में ऊपर से गरम मसाला, मैगी मसाला और अमचूर पाउडर डाल कर अच्छे से मिक्स करेंगे।
अब हमारी गरमा गरम मटर गोभी की सब्जी तैयार है। अब इसको गरमा गरम रोटी पराठे के साथ सर्व करेंगे।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/16566760











कमैंट्स (4)