मसाला राइस (Masala Rice recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
आलू को छीलकर मध्यम आकार में काट लें और पानी में रखें, प्याज को छीलकर बारीक काट लें, टमाटर को धो लें और फिर बारीक काट लें। बासमती चावल को साफ पानी से 3 से 4 बार धो लें और पानी में भिगोकर 15 मिनट तक रखें।
- 2
गैस ऑन कर दें उस पर एक कूकर रखें उस में तेल डालकर गरम करें अब उस में जीरा, तेजपत्ता, लौंग, काली मिर्च दाने को डालकर थोड़ा सा भूनें फिर उसमें बारीक कटा हुआ प्याज़ डालें और सुनहरा होने दें फिर उसमें लाल मिर्च पाउडर हल्दी और धनिया जीरा पाउडर डालकर मिला लें अब उस में आलू के टुकड़े और टमाटर, मटर को डालें और अच्छी तरह से मिला लें अब उस में भिगोकर रखें हुए चावल और पाउभाजी मसाला डालें, नमक डालकर मिला लें अब उस में 4 कटोरी पानी डालें मिलाएं और कूकर का ढक्कन बंद कर दें और 3 सिटी बजने तक पकाएं।
- 3
अब गैस बंद कर दें और कूकर को ठंडा होने दें फिर ढक्कन खोल कर गरम मसाला राइस को तले हुए पापड़ के साथ परोसें।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़






कमैंट्स (13)