तड़केदार दही फुल्की
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले हम फुल्की का बैटर तैयार करेंगे इसके लिए एक बर्तन में बेसन को छान लें फिर उसमे कटी प्याज, बारीक कटी हरी मिर्च, लाल मिर्च पाउडर,और हल्का सा नमक डाल देंगे और पानी की सहायता से एक गाड़ा बैटर तैयार कर लेंगे और दस मिनट के लिए छोड़ देंगे
- 2
अब एक तरफ हम दही को एक बड़े बर्तन में डाल कर फैट ले पानी डाल कर (दही को थोड़ा पतला रहने दे क्योंकि फुल्की पानी को सोख लेगा) जैसे मैने रखा है वैसा रख ले फिर इसमें नमक डाल कर अच्छे से मिला लें
- 3
अब हम फुल्की बनाते हैं एक कड़ाई में तेल डाल कर गर्म होने दे।तब तक हम अपने बैटर में खाना सोडा डालकर अच्छी तरह से मिला लें फिर गर्म तेल में चम्मच या हाथो से थोड़ा थोड़ा बैटर छोड़े (कड़ी की पकौड़ी की तरह) और इन्हे सुनहरा होने तक सेके ऐसे ही सब बना लें
- 4
अब इन फुल्की को दही में डाल दें और 10 मिनट के बाद (जब तक फुल्की दही ओबजर्ब कर लेगी)
- 5
अब हमारी फुल्की बन कर तैयार हो गई है इसे सर्व करने के लिए इसमें चाट मसाला,नमक काला,और मीठी चटनी, डाल दें ।अब हम लगाएंगे तड़का। तड़का के लिए एक चमचे मे 2 चम्मच तेल डाल कर गर्म होने दे और गैस बन्द कर दे फिर उसमें जीरा, हींग, साबुत लाल मिर्च, और हरी मिर्च डाल कर तड़कने दे फिर उसे दही फुल्की मे डाल दें। इससे बहुत ही अच्छा टेस्ट आता है
- 6
तैयार है हमारी तड़कादार और स्वादिष्ट दही फुल्की
समान रेसिपी
और रेसिपीज़




















कमैंट्स (14)