मसाला गिलकी मंगौड़ी की सब्जी, रोटी
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले हम गिलकी को छीलकर कट कर लेंगे, और मंगोड़ी को थोड़ा दरदरा कूट लेंगे। साथ ही सारी सामग्री को इकट्ठा करेंगे।
- 2
कढ़ाई में तेल गरम करके उसमें चुटकीभर हींग व जीरा का तड़का देंगे, फिर हरी मिर्च व कुटी हुई मंगोड़ी डालकर कम गैस पर सेंकेंगे।
- 3
अब गिलकी, नमक व हल्दी डालकर मिक्स करेंगे।
- 4
फिर पानी डालकर ढककर कम गैस पर १० से १५ मिनट पकाएंगे। पकने के बाद लाल मिर्च पाउडर, व बाकी के मसाले डालकर मिक्स करेंगे।
- 5
मिक्स करने के बाद कटी धनिया पत्ती डालकर मिक्स करके गैस बंद कर देंगे, लीजिए हमारा स्वादिष्ट व हेल्दी मसाला गिलकी मंगोड़ी की सब्जी बनकर तैयार हैं।
- 6
रोटी, सलाद व दही के साथ स्वादिष्ट सब्जी का आनन्द लें।
- 7
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/23959750

















कमैंट्स (4)