ठेचा लच्छा पराठा

#CAS
आजकल ठेचा से नुडल्स,ठेचा नुडल्स, और भी रेसिपी बनाते हैं । इसीलिए मैंने ठेचा लच्छा पराठा बनाया है।
ठेचा लच्छा पराठा
#CAS
आजकल ठेचा से नुडल्स,ठेचा नुडल्स, और भी रेसिपी बनाते हैं । इसीलिए मैंने ठेचा लच्छा पराठा बनाया है।
कुकिंग निर्देश
- 1
डोह:-- आटे मे घी डाल कर मिला ले और पानी डाल कर गुंथ ले। 1/2 घण्टा ढंक कर रख दे, पराठे के लिए 4 बड़ा चम्मच घी।
- 2
ठेचा:-- एक ड्राय पैन में फल्लीदाना डालकर रोस्ट करें, अब इसमें कटी हुई हरी मिर्च डालें। इसमें तेल डालकर धीमी आंच पर हरी मिर्च का रंग बदलने तक पकाएं ।
- 3
इसके बाद लहसुन डालकर 2 मिनट पकाएं। मीडियम आंच पर जीरा डालकर जीरा तड़तड़ाने पर धीमी आंच पर तिल डालकर गैस बंद करें, नमक डालकर ठंडा होने पर पीसें, इसमें नींबू का रस मिलाएं।
- 4
तैयार डोह से रोटी से थोड़ी बड़ी लोई लेकर रोटी से थोड़ा मोटा बेलें ।
- 5
1 छोटा चम्मच घी लेकर रोटी पर लगाएं और फैलाएं, उस पर 1 बड़ा चम्मच ठेचा लेकर रोटी पर लगाएं, इस पर सुखा आटा छिड़कें।
- 6
तैयार पराठे को फैन की तरह फोल्ड करें, फिर उसका टाइट रोल करें चपटा करके हल्के हाथों से बेलें।
- 7
अब गरम तवे पर मीडियम आंच पर ठेचा लच्छा पराठा डालकर धीमी आंच पर पकाएं एक तरफ हल्का लाल होने पर पलटें।
- 8
फिर दूसरी तरफ भी हल्का लाल होने पर पलटें और घी लगाकर मीडियम आंच पर गोल्डन ब्राउन सेकें।
- 9
गरम गरम स्वादिष्ट ठेचा लच्छा पराठा तुरंत सर्व करें।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़






















कमैंट्स