पनीर मलाई मेथी

यह एक बहुत स्वादिष्ट रेसिपी है। इसमें पनीर और मेथी को रिच क्रीमी ग्रेवी में बनाया जाता है।
पनीर मलाई मेथी
यह एक बहुत स्वादिष्ट रेसिपी है। इसमें पनीर और मेथी को रिच क्रीमी ग्रेवी में बनाया जाता है।
कुकिंग निर्देश
- 1
एक कढ़ाई में एक चम्मच तेल गर्म करें उसमें में मेथी की पत्तियों को अच्छी तरह भूनकर अलग रख दें। पनीर को भी फ्राई करके अलग रख दें।
- 2
कढ़ाई में तेल गर्म करें उसमें कटी हुई प्याज़ और लहसुन डालकर चलायें फिर उसमें अदरक का पेस्ट डालकर चलायें।
- 3
अब उसमें काजू डाल दें। फिर कटे हुए टमाटर डालकर गल जाने तक पकाएं। फिर उसमें गरम मसाला पाउडर और लाल मिर्च पाउडर डालकर मिला लें और आंच बन्द कर दें। अब इस मिश्रण का पेस्ट बना लें।
- 4
कढ़ाई में तेल गर्म करें उसमें सभी साबुत गरम मसाले और मसाला पेस्ट डालकर भूने।जब तेल अलग होने लगे तो मेथी डालकर कुछ देर मध्यम आंच पर पकाएं।
- 5
अब उसमें दूध डालकर कुछ देर पकाएं फिर उसमें पनीर डालकर मिला दें। अब उसमें फ्रेश क्रीम मिला दें। फिर नमक मिलाकर आंच बन्द कर दें।
- 6
गर्मागर्म नान के साथ सर्व करें।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़




कमैंट्स