कुकिंग निर्देश
- 1
पालक के पत्तों को पानी से अच्छे से धोकर पानी सुखाकर रख लीजिए | अब उसे बारीक काटकर ले | अब गॅस शुरु करे और नॉनस्टिक पैन मै बेसन डालकर उसे हल्का सा गरम करे | अब एक बड़ी कटोरी में गरम किया हुआ बेसन और पालक के बारीक कटे हुए पत्ते डाले और अच्छी तरह से मिक्स कर लें |
- 2
उसके बाद चावल का आटा, मीरा पाउडर, अजवाइन, तिल, लाल मिर्च पाउडर और थोड़ा पाणी डाले और सारी चीजों को अच्छे से मिला लीजिए और घोल को 3 से 4 मिनिट फैंट लीजिए. घोल को एकदम पकौड़े के घोल जैसी कन्सिस्टेन्सी का तैयार कर लीजिए | बेसन के घोल को फिर से अच्छी तरह फैटिये |
- 3
कढ़ाही में तेल डाल कर गरम कीजिये | तेल चैक करने के लिए एक बूंद बेसन के घोल की तेल में डालकर देखिए यह तुरंत सिककर ऊपर आनी चाहिए |
- 4
तेल के अच्छे गरम होने पर, घोल को उंगलियों से हल्का सा गोल शेप देकर कढ़ाही में तलने के लिए डाल दीजिए. कढ़ाही में तलने के लिए डाल दीजिए. 5-6 या जितने पकोड़े तेल में अच्छी तरह डूब सके डाल दीजिये, पकोड़ों को पलट पलट कर ब्राउन होने तक तल लीजिये | गोल्डन ब्राउन होने पर पकौड़ों को नैपकिन पेपर बिछाकर रखी प्लेट में निकाल लीजिए | इन पकौड़ों को भी ब्राउन होने के बाद नैपकिन पेपर बिछाकर रखी प्लेट में निकाल कर रखिये. बचे हुये घोल से भी इसी तरह पकोड़े बना कर तैयार कर लीजिये.
- 5
आपके पालक पकोड़े खाने के लिए तयार है | इसे सॉस के साथ परोसें |
समान रेसिपी
और रेसिपीज़



















कमैंट्स