समक राइस गुलाब जामुन (Samak rice gulab jamun recipe in Hindi)

#पूजा
नवरात्र में सामक राइस का प्रयोग व्रत के व्यंजन जैसे - खीर , ढोकला , डोसा इडली बनाने में किया जाता है। इस चावल से बने गुलाब जामुन भी मुलायम और स्वादिष्ट लगते हैं।

कुकिंग निर्देश
- 1
चावल और साबूदाना पीसकर पाउडर बना लें और छान लें।
- 2
चाशनी के लिए एक फ्रायपैन में पानी डालकर चीनी डालें और लगातार चलाते हुए चीनी घुलने तक पकाएं । इलाइची पाउडर डालकर कुछ देर और पकाकर गैस बंद करें।
- 3
एक नान स्टिक पैन में घी गरम करें और चावल का आटा डालकर धीमी आंच पर कुछ देर भूनें । अब इसमें दूध और थोड़ा सा पानी डालकर लगातार चलाते हुए गाढ़ा होने तक पकाएं गांठें नहीं होनी चाहिए ।
- 4
इस मिश्रण को एक प्लेट में निकाल लें और थोड़ा ठंडा होने पर 1/2 टी स्पून घी डालकर अच्छी तरह मसल कर मुलायम चिकना मिश्रण बना लें।
- 5
अब चिकने हाथों से छोटी गोलियां बना लें कड़ाही में घी/तेल गरम करें और मध्यम /धीमी आंच पर गुलाब जामुन गोल्डन ब्राउन होने तक तल लें
- 6
अब इन्हें निकाल कर चाशनी में डुबोकर 1/2 घंटा ढककर रखें ताकि अच्छी तरह चाशनी अंदर तक सोख लें। इच्छानुसार मेवा से गार्निश करें ।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स