गोभी का पराठा (Gobhi ka paratha recipe in Hindi)

गोभी का पराठा (Gobhi ka paratha recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले एक बर्तन में आटे में नमक, घी और पानी डालकर अच्छे से नर्म गूंद लें.
- भरावन बनाने के लिए फूलगोभी को धोकर 3 से 4 बड़े टुकड़ों में काट लें और सभी टुकड़ों को कद्दूकस करें.
- फिर गोभी में हरी मिर्च , हरा धनिया, लाल मिर्च, गरम मसाला पाउडर और नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएं.
- तैयार है पराठे के लिए भरावन. - 2
गुंदे हुए आटे की छोटी-छोटी लोइयां तोड़कर इन्हें बेलें.
- रोटी के बीचों-बीच एक चम्मच भरावन रखें और चारों किनारों को मोड़ते हुए भरावन को इसमें बंद करके पोटली बना लें.
- अब भरावन वाली लोई पर सूखा आटा लगाकर इसे दोबारा बेल लें. - 3
मीडियम आंच में तवा गरम करने रखें और इस पर घी डालकर चिकना कर लें.
- घी के गरम होते ही तवे पर पराठा डालकर सेकें.
- अब पराठे के ऊपरी हिस्से पर घी लगाकर इसे पटलकर सेक लें और इसी तरह इसके दूसरे हिस्से को भी सेंके.
- इसी तरह बाकी के सभी पराठे सेंक लें और आंच बंद कर दें.
- तैयार है गर्मागर्म गोभी का पराठा.मक्खन दही , रायता या अचार के साथ सर्व करें.
समान रेसिपी
और रेसिपीज़









कमैंट्स