मलाई कोफ्ता (Malai kofta recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले एक कड़ाई मे 1चम्मच तेल और 3चम्मच बटर डाले
- 2
फिर उसमे खड़े मसाले डाले और दो मिनट बाद कटा हुआ प्याज़ डाले और 2मिनट भुने रंग नहीं बदलना है प्याज़ का
- 3
अब उसमे अदरक और लहसुन का पेस्ट डाले और 2मिनट भून ले कटे हुए टमाटर डाल दे और मिला दे और पकने दे
- 4
अब टमाटर मे नमक भी डाल दे ताकी टमाटर जल्दी पक कर गल जाये
- 5
और अब उसमे हल्दी लाल मिर्च और धनिया भी डाल दे और पकने दे ज़ब तक तेल अलग ना हो जाये और पक जाने के बाद एक प्लेट मे निकाल ले
- 6
अब पनीर को कद्दूकस से कस ले और आलू को भी और फिर उसमे थोड़ा नमक और अदरक पेस्ट और लाल मिर्च डाल दे
- 7
अब उसमे एक चम्मच मैदा मिला दे जिससे की पनीर तलते समय फटे ना और हरी धनिया भी डाल दे और अच्छे से मिला ले
- 8
अब कड़ाई मे तेल गरम करने को रखे
- 9
अब पनीर के छोटे छोटे बॉल्स बना ले
- 10
और तेल गरम होने पर उसमे डाले और फ़ास्ट आंच मे तल ले
- 11
अब पलट पलट कर सुनहरे होने पर निकाल ले प्लेट मे
- 12
अब टमाटर और प्याज़ के मसाले को पीस ले
- 13
और अब कड़ाई मे डाले और पकाये और थोड़ा पानी भी डाल दे और मलाई भी थोड़ी डाल दे और लगातार चलाते रहे ताकी मलाई फट ना जाये
- 14
अब एक बाउल मे या सर्विंग प्लेट मे ग्रेवी डाले और उसके ऊपर मलाई कोप्ता डाले और ऊपर से मलाईऔर हरी धनिया डालकर गार्निश करे
- 15
याद रखे पहले ग्रेवी डाले फिर उसके ऊपर कोप्ता नही तो कोप्ता फुट जायेगे
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़





























कमैंट्स