कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले पैन में तेल गर्म करें और इसमें पनीर के टुकड़े डालकर 3-4 मिनिट तक भून लें फिर इन को प्लेट में निकाल लें और थोड़ा सा तेल किसी कटोरी में निकाल लें
- 2
अब इसमें साबुत गरम मसाले डाले इसके बाद काजू के टुकड़ों को डाल कर अच्छी तरह से भून ले अब इन दोनों को निकाल कर जार में डाले
- 3
अब इसमें अदरक, लहसुन डाल कर हल्का ब्राउन होने तक भून ले इसके बाद प्याज डालकर अच्छी तरह से पका ले फिर इसमें टमाटर डाल कर अच्छी तरह से पका ले
- 4
अब इन्हें ठण्डा होने पर जार में डाल कर सभी चीजों को अच्छी तरह से पेस्ट बना लें
- 5
मीडियम आंच में उसी पैन में जो तेल निकाल कर रखा था उसे गरम करने के लिए रखें,अब इसमे सभी मसाले डालकर 1 मिनिट तक भून लें
- 6
अब इसमें पेस्ट डाल कर थोड़ा-सा पानी डालकर कड़छी से चलाते हुए 6 से 7 मिनट तक अच्छी तरह से भून लें
- 7
जब मसाला तेल छोड़ने लगे तो इसमें पनीर के भूने हुए टुकड़े, नमक डालें और मसाले के साथ अच्छे से मिक्स कर लें
- 8
पानी मिलाएं और ढककर 5 मिनट तक पकाएं,5 मिनिट के बाद गैस बंद कर दें
- 9
हरे धनिये से गार्निश करके,मसाला पनीर सर्व करने के लिए तैयार है।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़


























कमैंट्स (3)