कुकिंग निर्देश
- 1
लौकी को धोकर,इसको छीलिए, और डंठल को काटकर हटा दीजिए,लौकी को बड़े टुकड़ों में काट कर चारों तरफ से कद्दूकस कर लीजिए
- 2
इसके बीच के नरम भाग और बीज को हटा दीजिए,और कद्दूकस कर लें
- 3
अब लौकी का पानी अच्छी तरह से निचोड़ ले
- 4
अब कढ़ाई में मावा डाल दीजिए,गैस धीमी और मीडियम रखें और मावा को लगातार चलाते हुए हल्का सा कलर बद्लने तक पका लीजिए,भूने हुए मावा को प्लेट में निकाल लीजिए
- 5
उसी कढाई में लौकी को पकने के लिए डाल दीजिए,और दूध डाल कर अच्छी तरह से मिला लें और धीमी आँच पर ढक कर 7-8 मिनिट तक पकने दे
- 6
और इसे बीच-बीच में चलाते रहे अब इसमें ग्रीन फूड कलर डाल के अच्छी तरह से मिला लें
- 7
लौकी में दूध जब खत्म हो जाए, तो लौकी में चीनी डालकर मिक्स कर लीजिए
- 8
हलवे में चीनी के घुलने तक और इसका जूस खत्म होने तक इसे पकाएं
- 9
लौकी का जूस खत्म होने पर इसमें हुआ मावा और इलायची पाउडर डाल दीजिए
- 10
सभी चीजों को 5-6 मिनिट तक अच्छे से मिक्स करते हुए मिला लीजिए
- 11
गरमा गरम लौकी का हलवा बनकर तैयार है कटे हुए मेवा डाल कर गार्निश करे और सर्व करे
समान रेसिपी
और रेसिपीज़























कमैंट्स (6)