पनीर बाटी (Paneer baati recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले दोनों आटे मिलाकर उसमे बेकिंग सोडा अजवायन, नमक और घी डाल कर मिला लें, अं गुनगुने पानी से आटा लगा लें। ढक कर रख दें
- 2
अब एक पैन में तेल डालकर उसमे बारीक कटा हुआ प्याज अदरक और हरी मिर्च काटकर डालें, प्याज हल्का गुलाबी होने पर उसमे ग्रेट/कद्दूकस किया हुआ आलू डाल दें अब इन सबको 5 मिनट भून ले अब इसमें कद्दूकस किया हुए पनीर भी मिला लें थोड़ी देर भून लेने के बाद इसमें नमक और बाकी सभी मसाले मसाले भी मिला ले व गैस बंद कर दें । भरावन को ठंडा होने दें।
- 3
अब आटे को दोबारा से थोड़ा सा घी हाथ में लगा कर मल लें, आटे की बराबर लोइयां बनाए व हर लोई में पहले तैयार किया हुआ के मसाला/ स्टफिंग भरे। पैन में थोड़ा सा घी लगाकर चिकना कर ले व गैस पर गरम होने के लिए चढ़ा ले, तैयार लोइयां को पैन में रखें व पैन का ढक्कन लगा दें। लोइयों को पलट कर हर तरफ से सुनहरा भूरा होने तक पकाएं, गैस की आंच धीमी रखें ताकि लोइयां अंदर तक पक जाए, 8-10 मिनट तक पकाएं, स्वादिष्ट पनीर बाटी तैयार है, घी में डुबोकर परोसें। पनीर बाटी को खट्टी मीठी चटनी के साथ भी खा सकते हैं।
क्या आपने यह रेसिपी बनाई? कुकस्नैप शेयर करें!
Neha Sahu को बताएं कि रेसिपी कैसी बनी।
शुक्रिया कहने का सबसे अच्छा तरीका है एक फ़ोटो!
किसी ने आपकी रेसिपी बनाई और कुकस्नैप शेयर किया!

कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़






कमैंट्स