प्याज की कचौड़ी (Pyaz ki kachori recipe in Hindi)

प्याज की कचौड़ी (Pyaz ki kachori recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
मैदा को छान लें और उसमे नमक, अजवाइन और तेल मिलाये | और उसे उंगलियों की मदद से मैदा मे मिलाये ज़ब तक वह लड्डू की तरह बंधने ना लगे |
- 2
अब पानी मिलाकर बिलकुल मुलायम आटा गूँथ कर तैयार करे | आटे को 15-20 के लिए ढक कर रखें |
- 3
एक पैन मे साबुत धनिया, जीरा, सौंफ और कसूरी मेथी को भूने और ठंडा होने पर उसे दरदरा पीस लें |
- 4
कढ़ाई मे एक चम्मच तेल गर्म करे और उसमे पिसा हुआ मसाला डाल कर भूने | अब उबला आलू मैश करके मिलाये और बाकि के सभी मसाले भी डाल दें |
- 5
मसाले को 2-3 मिनट भूने और उसमे बारीक़ कटी प्याज़ डाल कर चलाते हुए पकाये | ज़ब प्याज़ हल्की सी गल जाये तो अमचूर और धनिया डाल दें और गैस बंद कर दें | मसाले को ठंडा होने दें |
- 6
कढ़ाई मे तेल गर्म होने के लिए रखें | ज़ब तेल हल्का गर्म हो जाये तो गैस बिलकुल कम कर दें और आटे की लोइयां बनाकर उसमे मसाला भरे और हाथो से ही बढ़ाकर तेल मे तलने के लिए डाले |
- 7
सभी कचौड़ी को ऐसे ही मंदी आंच पर तल लें | तली हुई कचौड़ी को टिश्यू पेपर पर निकाले और टमाटर सॉस या इमली की चटनी के साथ गर्मागर्म सर्व करे |
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़








कमैंट्स (21)