कुकिंग निर्देश
- 1
एक बड़े बाउल में मक्खन व चीनी को अच्छे से फेंट लीजिए
- 2
फिर इस मिश्रण को दो बराबर भागों में बांट लीजिए
- 3
आधा चम्मच बेकिंग पाउडर को एक कप मैदे में मिलाइए और छानकर इस क्रीमी मिक्सर के आधे भाग में मिला दीजिए
- 4
थोड़ा थोड़ा ठंडा दूध डालकर गूंथ लीजिए
- 5
इसी तरह क्रीमी मिक्सचर के दूसरे भाग में एक कप मैदे में आधा चम्मच बेकिंग पाउडर व
कोको पाउडर मिलाइए तीनों को छानकर अच्छे से मिक्सर में मिक्स कर दीजिए मैंने इसमें एक चॉकलेट को भी कस कर डाला है - 6
ठंडे दूध की सहायता से इसे भी गूंथ लीजिए
- 7
दोनों आटों को गीले कपड़े से ढक कर फ्रिज में आधे घंटे के लिए रख दीजिए
- 8
एक पैन मेंं नमक डालकर उसे गैस पर प्रिहीट कर लीजिए
- 9
अब दोनों आटे को मिलाकर मनचाहा आकार दीजिए
- 10
पैन के बीच मे एक स्टेंंड रखिये और उसके उपर एक चिकनी की हुई प्लेट रखकर उसके उपर बिस्कुट रख दें
- 11
पैन पर ढक्कन लगाएं और धीमी आंच पर 35 मिनट के लिए पकाएं
- 12
ठंडा होने पर निकाले और सर्व करें
समान रेसिपी
और रेसिपीज़












कमैंट्स (2)