कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले एक कप मिक्स दाल ले उसे अच्छे से धोएं और उसे 3 से 4 घंटे के लिए भिगो कर रख दें. उसके बाद डाल को प्रेशर कुकर में डालें और 1.5 कप पानी डालें उसमें एक चम्मच हल्दी और एक चम्मच नमक डालकर कुकर को बंद करके गैस पर रख दें उसके बाद एक सिटी तेज आंच पर उसके बाद 8 से 10 मिनट धीमी आंच पर उसे पकाएं. एक कढ़ाई लें उसमें 2 से 3 टेबल स्पून तेल डालें तेल जब गर्म हो जाए तो उसमें जीरा डाल ले उसके बाद उसमें जरा सी हींग डाल दे दो साबुत मिर्ची डाल दें उसके बाद अदरक लहसुन का पेस्ट डाल दो थोड़ी देर पकाओ
- 2
उसके बाद बारीक कटी हरी मिर्ची और बारीक कटे हुए प्याज़ को थोड़ी देर के लिए मीडियम आंच पर पकाएं उसके बाद उसमें हल्दी और नमक स्वाद के अनुसार डालकर उसे ब्राउन होने तक पकाएं उसके बाद बारीक कटे टमाटर को डाल दें अच्छे से मिलाएं और धीमी आंच पर उसे थोड़ी देर के लिए पकने दें उसके बाद उसमें सारे सूखे मसाले डाल दे जब मसाला अच्छे से पक जाए और मसाला तेल छोड़ दे उसके बाद उसमें उबला दाल और एक कप पानी डालकर अच्छे से मिलाएं उसके बाद थोड़ी देर बाद दाल पक के तैयार है
- 3
परोसने से पहले उसे अच्छे से गर्म करें उस पर एक चम्मच घी कसूरी मेथी और हरा धनिया डालकर उसे अच्छे से प्याले में सब करें
समान रेसिपी
और रेसिपीज़








कमैंट्स (4)