सोया चाप स्टिक्स (Soya chaap sticks recipe in Hindi)

सोया चाप स्टिक्स (Soya chaap sticks recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले दाल को अच्छीतरह से धो लीजिये और 7-8 घंटे के लिए भिगोकर रख दीजिए। सोयाबीन को गर्म पानी में 10 मिनट के लिए भिगोकर रख दीजिए।
- 2
अब सोयाबीन को अच्छी तरह से निचोड़कर पानी निकाल लीजिये और दाल को छानकर अलग कर लीजिये।
- 3
दाल और सोयाबीन को मिक्सर में बिना पानी डाले अलग अलग पीस लीजिये। और दोनों को एक साथ निकाल लीजिये।
- 4
मैदा, सोडा डाल कर अच्छे से मिलाइए और मिश्रण तैयार कर लीजिये।अगर गीला लगे तो और मैदा मिलाइए।
- 5
बॉल के आकार की गोली लीजिये और उसे मैदा लगाकर बेल लीजिये और चाके से लंबाई में काट लीजिये ।
- 6
आइसक्रीम स्टिक या किसी चम्मच मे लपेटकर रोल बनाकर तैयार करिए।
- 7
पानी में उबाल आने दीजिए और उसमें 1/2 चम्मच तेल डालिए पानी मे उबाल आने चाप डाल दीजिए ।
- 8
10-12 मिनट उबलने पर गैस बंद कर दीजिए और चाप स्टिक्स को पानी से निकाल लीजिये ।
- 9
इसे फ्रीज में सुरक्षित रखकर 5 दिनों के लिए रख सकते हैं जब मन हो सब्जी बनाकर तैयार करिए और खाइए।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

















कमैंट्स (6)