कटहल की बिरयानी (Kathal ki Biryani recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले कटहल को मैरिनेट करेंगे मैरिनेट करने के लिए दही, अदरक लहसुन का पेस्ट, नींबू, नमक इन सब को डाल कर अच्छे से मिक्स करेंगे और कटहल को डालकर अच्छी तरह मिला कर करीब 1 घंटे के लिए रख दें।
- 2
अब एक पैन में दूध लेंगे और उसे गर्म करेंगे गरम हो जाए तो उसे 2 मिनट ठंडा करके उसमें दो बड़ी चम्मच ही मिलाएंगे। यह बिरयानी को एक अच्छा टेक्स्चर देगा और साथ में चावलों को खिला-खिला रखेगा।
- 3
सबसे पहले हमें बड़े बर्तन में चावल को उबालने के लिए चढ़ाएंगे इसमें सारे खड़े गरम मसाले डालेंगे। और करीबन 80% तक पका लेंगे।
- 4
अभी पैन में थोड़ा सा तेल डालकर मैरीनेट किया हुआ कटहल को तल लें।
- 5
अबे दूसरे पैन में तेल डालें जीरा डालकर प्याज़ डालें और अच्छे से भूनें। उसके बाद उसमें कटहल डालें बिरयानी मसाला डालें नमक डालें गरम मसाला पिसा हुआ डालें और दही डालकर अच्छे से मिलाएं।
- 6
अबे बड़े बर्तन में सबसे पहले नीचे की सतह पर दूध और घी का मिश्रण डालें उसके ऊपर चावल डालें। उसके ऊपर दोबारा नहीं पर दूध का मिश्रण डालें अब उसके ऊपर पुदीने की पत्तियां हाथ से तोड़कर डालें तला हुआ प्याज़ डालें गुलाब जल डालें। एक कटोरी में लाल रंग मिलाकर चावलों के ऊपर डालें।
- 7
कटहल का मिक्सचर बनाया है वह चावलों के ऊपर डालें और अच्छे से फैला लें। इसी प्रकार दोबारा से चावल डालें और अब उसमें दूध का मिक्सचर डालें तो जीना पत्ती डालने प्याज़ डालें और अब पीला रंग या केसर मिलाकर चावलों पर डालें
- 8
अब एक और बार सब्जी का मिक्सचर डालें और अच्छे से चावलों पर फैला ले। अब सबसे ऊपर चावल डालकर अच्छे से फैला ले पुदीना पत्ती प्याज़ गुलाब जल यह सब डाल कर के अब बिरयानी को दम पर लगा दे कुछ लौंग आटे से भी बिरयानी को दम पर लगाते लेकिन मैंने अल्मुनियम फॉयल को यूज किया है।
- 9
अब आप बर्तन को किसी तरह के ऊपर रख कर धीमी आंच पर 30 मिनट तक पकाएं । 30 मिनट के बाद एक बार देख ले चावल अगर पक गए तो हमारी बिरयानी तैयार है। इसे अपने मनपसंद रायते वा सलाद के साथ सर्व करें।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़







कमैंट्स (11)