कुकिंग निर्देश
- 1
मैदा, बेसन, बेकिंग पाउडर मिक्स करके चुकंदर जूस और दही डालकर फेंटे, आवश्यकतानुसार पानी डाले और अच्छे से फेट कर 10घंटे के लिए खमीर उठने के लिए रखदे.
- 2
जलेबी तलने से पहले चाशनी बना लें.
- इसके लिए कड़ाही में पानी और चीनी डालकर मीडियम आंच पर उबलने के लिए रखें.
- इसे बीच-बीच में चलाते रहें. जब इसमें उबाल आ जाए तो इसमें दूध डाल दें.
- दूध डालने से चाशनी की गंदगी ऊपर आ जाएगी. इसे चम्मच से निकाल दीजिए.
- जलेबी के लिए एक तार की चाशनी जरूरत होती है. - 3
चाशनी में उबाल के बाद एक चम्मच से उठाकर देखें. अगर इसमें पतली सी तार बन रही है तो चाशनी रेडी है. इसमें केसर डालकर आंच एकदम धीमी कर दें.
- 4
5-6घंटे बाद जलेबी बनाने के लिए घोल रेडी है.
- 5
गैस के दूसरे चूल्हे पर पैन में घी डालकर मीडियम आंच पर गर्म होने के लिए रखें.
- जब तक घी गर्म हो रहा है. मैदे के घोल को अच्छी तरह फेंट लें.
- 6
पेस्ट को सॉस बॉटल या फिर जलेबी बनाने वाले बर्तन में डालें. आप चाहें तो दूध की थैली में भी घोल भरकर एक कोने को काटकर जलेबियां तल सकते हैं.
- जब घी से हल्का सा धुआं उठने लगे तो इसमें कपड़े या बॉटल से घोल डालते हुए जलेबी का आकार दें.
- पूरे घी में जलेबियां तोड़ लें.
- दोनों तरफ सुनहरे होने तक सेंकें फिर जलेबियों को चाशनी में डाल दें.
- इसी प्रोसेस से बाकी के घोल से जलेबियां बना लें.
समान रेसिपी
और रेसिपीज़





कमैंट्स (31)