भरवा भिंडी विद अनियन बेबी (Bharwan bhindi with onion baby recipe in hindi)

भरवा भिंडी विद अनियन बेबी (Bharwan bhindi with onion baby recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले भिंडी को धो करके उसके बीच में से लंबाई में कट लगा कर के रख ले जैसा की फोटो में है बड़े प्याज़ को लंबा लंबा पतला काट के रख ले और आलू को छीलकर के गोल शेप में काट लें लहसुन और हरी मिर्च को कूटकर करके पेस्ट बना लें और छोटे प्याज़ को केवल छील के रख ले उसे काटना नहीं है
- 2
अब एक कटोरी में आधा नमक आधी लाल मिर्च आधी हल्दी और आधा धनिया पाउडर मिक्स कर लें और भिंडी के कट के बीच में भर के रख ले
- 3
अब एक छोटी कढ़ाई में 3 चम्मच तेल डालकर उसमें सारी भिंडी डाल दे और उसे ढक कर लो फ्लेम पर पकने दें हमें भिंडी को इस कढ़ाई में ही पकाना है
- 4
अब एक पतीला रखे गैस पर उसमें तीन चम्मच तेल गरम करें और लंबा कटा हुआ प्याज़ डालें प्याज़ को हल्का भूनने के बाद इसमें लहसुन और हरी मिर्च का पेस्ट और कद्दूकस की हुई अदरक डाल दें 2 मिनट बोलने के बाद इसमें आलू डाल दें और छोटे वाले प्याज़ भी डाल दे अब इसमें बाकी के नमक हल्दी मिर्च और धनिया पाउडर भी डाल दें
- 5
और उसके ऊपर ढक्कन लगाकर ढक्कन पर थोड़ा पानी डाल दे जिससे कि सब्जी भाप से पक जाएगी और हमें उसमें पानी नहीं डालना पड़ेगा और लो फ्लेम पर रख दें 10 मिनट बाद कैरी के टुकड़े डाल दें और चम्मच से घुमाकर फिर से वैसे ही ढक के रख दे 5 से 7 मिनट के बाद चेक करें अगर आलू पक गए हो तो उसके अंदर पकी हुई भिंडी डाल दें इन सब को हल्के हाथों से मिक्स कर दे और बस 3 मिनट तक ढक कर और पकाएं फिर गैस बंद कर दें
- 6
हमारी सब्जी तैयार है
- 7
इस सब्जी में हम भिंडी को अलग से इसलिए पकाते हैं ताकि एक साथ पकाते समय भिंडी का लार या पानी ना निकले और भिंडी बिल्कुल नरम ना हो जाए भिंडी को अलग से पकाने से वह थोड़ी क्रिस्पी ही रहती है
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
- कैप्सिकम-चीज़ टोस्ट सैंडविच (Capsicum cheese toast sandwich recipe in Hindi)
- पालक कॉर्न सूप (Palak corn soup recipe in Hindi)
- होटल स्टाइल पनीर, कॉर्न की सब्जी (Hotel style paneer corn ki sabzi recipe in Hindi)
- वेज तवा पुलाव (Veg tawa pulav recipe in Hindi)
- हरा टी काढ़ा (hara Tea Kadha recipe in Hindi)





















कमैंट्स (8)