वेज पिज़्ज़ा रेसिपी, और पिज़्ज़ा बेस रेसिपी (Veg Pizza Recipe aur pizza base recipe in Hindi)

वेज पिज़्ज़ा रेसिपी, और पिज़्ज़ा बेस रेसिपी (Veg Pizza Recipe aur pizza base recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
पिज़्ज़ा बेस बनाने की विधी :
- 2
मैदा को एक बड़े बॉल्स मे लेकर उसमें बेकिंग सोडा बेकिंग,पाउडर,नमक व चीनी मिलाकर दूध से मुलायम आटा गुथ ले!
- 3
अब उसे सेट होने लिए दो घंटे के लिए रख दे
- 4
आटा सेट हो रहा है तबतक टॉपिगस तैयार कर लेते हैं
- 5
प्याज टमाटर व शिमला मिर्च को छोटा छोटा काटकर एक पैन में एक चम्मच तेल डालकर तेज आंच पर दो मिनट के लिए भुने ।
- 6
उसमे थोड़ा सा नमक, चिली फ्लेक्स व हर्ब्स मिलाए तथा १० सेकेंड और भुने उसके बाद उसे ठंडा होने के लिए रख दें ।
- 7
अब हम आटे को फिर से एक बार अच्छी तरह गुंथ लेगे ।
- 8
उसके बाद आटे की एक बड़ी लोई लेकर एक मोटा सा मिडियम साइज़ की रोटी बेल कर उसे फोक की सहायता से छेद कर देगे ।
- 9
एक तवा गर्म कर धीमी आचं पर एक साइड से हल्का सेंक लेगे ।
- 10
अब इसे पलटकर इसके ऊपर टामेटो सॉस, पिज़्ज़ा सॉस तथा शेजवान सॉस लगाकर इसके ऊपर कद्दूकस चीज़ डाले ।
- 11
चीज़ के ऊपर जो हमने टॉपिंग्स ठंडा होने के लिए रखा था वो सारे सब्जी उसके ऊपर रख देंगे तथा उसके ऊपर चीज़ कद्दूकस कर के फिर से डाल देगे उसके बाद उसे २ मिनट के लिए ढककर धीमी आचं पर पकाए जब नीचे से अच्छे से पक जाएं तब उतारकर गर्मागर्म पिज़्ज़ा का मजा ले ।
शीर्ष पर खोजें
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़






कमैंट्स (4)