स्टफ्ड मैंगो अचार (Stuffed mango achar recipe in Hindi)

Mohini Awasthi @cook_9667624
स्टफ्ड मैंगो अचार (Stuffed mango achar recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
कैरी को अच्छे से धुल कर पोछकर सूखा लें।कैरी के ऊपर का हिस्सा चाकू से काट कर अलग कर लें।
- 2
अब कैरी को चाकू या कटर की सहायता से चार फांकों में काट लें नीचे से जुड़े रहने दें।
- 3
कैरी के अंदर की गुठली को अलग कर लें, 3-4 घंटे के लिए धूप में डाले।
- 4
अचार मसाले में नमक कुटी मिर्च तेल पिसी हुईराई मिला लें।अब इस मसाले को कटी हुई कैरी के अंदर भरकर रखें।
- 5
कैरी को कंटेनर में रख कर दो दिन धूप में ढक कर रखें।दो दिन बाद अचार में तेल डाल डाल कर रखें हफ्ते भर में अचार खाने के लिए तैयार हैं।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/13149595








कमैंट्स (2)