प्याज वाली कचौड़ी (pyaz wali kachodi recipe in Hindi)

Jayanti Mishra @cook_13672862
प्याज वाली कचौड़ी (pyaz wali kachodi recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
मैदा में मयोन, नमक, अजवाइन डालकर अच्छे से मिला लीजिये और पानी डालकर आटा गूँथ लीजिये और 10 मिनट के लिए ढककर रख दीजिए ।
- 2
पैन बेसन को लगातार चलाते हुए भून लीजिये और कच्चापन निकलने तक भूनें।
- 3
1 चम्मच तेल गर्म कर लीजिये और उसमें साबुत धनिया, हींग, हरी मिर्च डालकर तडकने दीजिए ।
- 4
अब प्याज़ डालकर धीमी आंच पर पकने दीजिए और हल्का गुलाबी होने पर मसाले, नींबू का रस,बेसन आलू डालकर अच्छे से मिलाइए और मिश्रण तैयार कर लें। और उसकी गोलियाँ बना लीजिये।
- 5
नींबू के आकार की लोई लीजिये और उसको गोलाई में बनाकर भरावन गोली डालकर किनारो को अच्छीतरह मिलाते हुए बंद कर दीजिए और हल्के हाथों से दबाकर चपता आकार दे दीजिए।
- 6
कढाई में तेल लीजिये और गर्म होने पर कचौड़ी डालकर धीमी आंच पर पलट पलट कर सुनहरा रंग बदलने पर निकाल लीजिये और गरमागरम कचौड़ी चटनी के साथ सर्व करें।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/13155481














कमैंट्स (10)