राजस्थानी दाल पीठी (Rajasthani dal pithi recipe in hindi)

#ebook2020 #state1
राजस्थान का प्रसिद्ध दाल ढोकली इसे हम दाल पीठी भी कहते हैं। बहुत ही स्वादिष्ट और सुपाच्य भोजन है।
राजस्थानी दाल पीठी (Rajasthani dal pithi recipe in hindi)
#ebook2020 #state1
राजस्थान का प्रसिद्ध दाल ढोकली इसे हम दाल पीठी भी कहते हैं। बहुत ही स्वादिष्ट और सुपाच्य भोजन है।
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले आटा में हम तेल या घी डालेंगे। एक चम्मच घर का थोड़ा सा मसाला डालेंगे जैसे थोड़ा सा हल्दी पाउडर, मिर्ची पाउडर, जीरा और मरीच पाउडर, अजवाइन यह सब डालकर आटे को अच्छी तरह से गुथ लेंगे। फिर इस आकार में हम काट लेंगे।
- 2
एक तरफ हम कुकर में पानी डालकर उसमें दाल डालकर नमक और हल्दी डालकर उबलने के लिए छोड़ देंगे जब उस में उबाल आ जाएगा फिर हम आटे की लोई डालकर ढक्कन बंद कर देंगे। तीन सिटी लगाने के बाद गैस पर से उतार लेंगे और हमारा दाल पीठी ऐसा तैयार हो जाएगा।
- 3
अब तड़का लगाने के लिए एक कराही लेंगे। उसमें घी गर्म होने देंगे घी गर्म होने के बाद साबुत जीरा और सूखी मिर्च डालेंगे, फिर कटी हुई प्याज़ और अदरक लहसुन के टुकड़े डालकर धीमी आंच पर भूरा होने तक भूनेंगे। फिर यह तड़का बनी हुई दाल पीठी मे मिला देंगे।
- 4
इस तरह से अपना दाल पीठी तैयार हो जाएगा। गरमागरम परोसें सपरिवार बैठकर स्वादिष्ट भोजन का आनंद उठाइए।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़















कमैंट्स (6)