बेडमी पूरी और आलू की सब्जी (Bedmi puri aur aloo ki sabzi recipe in Hindi)

#ebook2020
#state2
#post2
#uttarpradesh
बेड़मी पूरी उत्तर प्रदेश में मथुरा और आगरा मे बहुत प्रसिद्ध है इसे उड़द दाल से बनाया जाता है इसे आलू की सब्जी के साथ सर्व किया जाता है
बेडमी पूरी और आलू की सब्जी (Bedmi puri aur aloo ki sabzi recipe in Hindi)
#ebook2020
#state2
#post2
#uttarpradesh
बेड़मी पूरी उत्तर प्रदेश में मथुरा और आगरा मे बहुत प्रसिद्ध है इसे उड़द दाल से बनाया जाता है इसे आलू की सब्जी के साथ सर्व किया जाता है
कुकिंग निर्देश
- 1
उड़द दाल को अच्छी तरह से धोकर तवे पर शेक लिजिए ठंडा होने पर मिक्सी में दरदरा पीस लिजिए
- 2
पिसी दाल मे सभी सामग्री मिला लिजिए और पानी डालकर गूंध लिजिए और कुछ देर के लिए ढककर रख दिजिए
- 3
आटा मैदा और सूजी को मिला लिजिए और इसमे अजवाइन कसूरी मेथी नमक और मोयन डालकर अच्छी तरह से मिला लिजिए और पानी डालकर आटा गूंध लिजिए और कुछ देर के लिए ढककर रख दिजिए
- 4
तब तक आलू की सब्जी बना लिजिए एक पेन को ऑच पर चढ़ाएं और उसमें 1चम्मच तेल गर्म करें और उसमें जीरा और हींग डालें फिर टमाटर डालकर सभी मसाले डाल दिजिए और मसाला भुन जाएं तब भुना हुआ बेसन डाल दिजिए और थोडा पानी डालकर उबले हुए आलू मसाला कर डाल दिजिए और नमक मिलाकर एक गिलास पानी डाल दिजिए और उबाल आने पर ऑच से उतार लिजिए और उपर से गर्म मसाला पाउडर हरी धनिया और कटी हुई हरी मिर्च डाल दिजिए सब्जी तैयार है इसे बेड़मी पूरी के साथ सर्व किया जाता है
- 5
अब दाल को एक बार फिर से पानी डालकर मुलायम कर लिजिए और छोटे छोटे गोले बना लिजिए और आटे को भी फिर से मसाला लिजिए और लोये बना लिजिए
- 6
अब आटे से छोटी पूरी बेलकर उसके अंदर दाल वाला गोला डाल दिजिए और चारो तरफ से अच्छी तरह से बंद कर लिजीये और पूरी की तरह बेल लिजिए
- 7
कड़ाई में तेल गर्म करें और उसमें एक एक करके सभी पुरियाँ डाल कर अच्छी तरह से दोनों तरफ से तलकर उतार लिजिए
- 8
बेड़मी पूरी और आलू की सब्जी तैयार है
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़



















कमैंट्स (6)