वेज कोरमा (veg korma recipe in Hindi)

#ebook2020 #state3 वेज कोरमा को मैने सोयाबीन से बनाया है यह बहुत ही स्वादिष्ट होती है।
वेज कोरमा (veg korma recipe in Hindi)
#ebook2020 #state3 वेज कोरमा को मैने सोयाबीन से बनाया है यह बहुत ही स्वादिष्ट होती है।
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले एक बर्तन में पानी गरम करें और फिर उसमे नमक डाले और सोयाबीन डालकर पांच मिनट तक पकाएं और इसके बाद सोयाबीन को छान लें
- 2
अब एक कड़ाई में तेल गरम करें और फिर उसमे सोयाबीन को डाले और सुनहरा होने तक तल लें।
- 3
अब एक कड़ाई में तेल गरम करें और फिर उसमे प्याज़ को डाले और सुनहरा होने तक भूनें
- 4
जब प्याज़ ठंडा हो जाए तो प्याज़ को काजू अदरक के साथ पीस लें और दही में धनिया पाउडर हल्दी पाउडर लाल मिर्च पाउडर कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर मिला ले।
- 5
अब कड़ाई में तेल गरम करें और फिर उसमे 1/2 जीरा 8-10 काली मिर्च 2-3हरी इलायची एक काली इलायची और 1/2 इंच लम्बा दालचीनी डाले
- 6
दो मिनट भुने अब इसमें दही वाला मसाला डाले 2-3 मिनट तक भूनें और अब इसमें प्याज़ का पेस्ट डाले और नमक डाले और 5-7 मिनट तक भूनें
- 7
अब इसमें सोयाबीन डाले और दो मिनट तक भूनें और अब इसमें 1कप पानी डालकर धीमी आंच पर 5-7 मिनट तक पकाएं अब वेज कोरमा तैयार है अब आप इसे गरमा गरम रोटी या नॉन के साथ परोसे।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
















कमैंट्स (12)